Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : निगरानीशुदा बदमाश की पार्टी में शामिल हुआ पुलिस जवान, सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल...

कांस्टेबल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Raipur City News : निगरानीशुदा बदमाश की पार्टी में शामिल हुआ पुलिस जवान, सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल...
X

Raipur City News : रायपुर। रायपुर के मौदाहापारा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल निगरानीशुदा बदमाश के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होता दिखाई दे रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिससे पुलिस की छवि पर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि निगरानीशुदा बदमाश साहिल रक्सेल अपने दोस्तों के साथ सड़क पर केक काट रहा है, जबकि कांस्टेबल नजीर खान पुलिस की यूनिफार्म में वहां मौजूद हैं।

Raipur City News : साहिल के हाथों से केक खा रहे कांस्टेबल नजीर खान के साथ साहिल चाकू लहराते हुए पार्टी का आनंद ले रहा है। इस दौरान बदमाश साहिल गाने पर डांस भी करता है और पुलिस जवान के साथ गले मिलकर उसे गाल भी चूमता है। इस वीडियो को साहिल ने अपनी सोशल मीडिया आईडी से शेयर किया, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि साहिल रक्सेल मौदाहापारा का निगरानीशुदा बदमाश है और उसने अपने जन्मदिन पर नजीर खान को भी पार्टी में बुलवाया था।

Raipur City News : कांस्टेबल नजीर खान ने बिना किसी संकोच के बदमाश की पार्टी में भाग लिया, जिससे उनकी पेशेवर जिम्मेदारियों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हलचल मच गई है। सोशल मीडिया पर लोग कांस्टेबल के इस व्यवहार पर नाराजगी जता रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस के जवान अगर इस तरह से बदमाशों की पार्टियों में शामिल होने लगें तो फिर समाज में कानून का डर कैसे बनेगा। इस घटना के बाद रायपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कांस्टेबल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire