Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, डिलीवरी देने पहुंचे 3 सप्लायर गिरफ्तार, हेरोइन और एमडीएमए बरामद

आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये कीमत के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।

Raipur City News : नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, डिलीवरी देने पहुंचे 3 सप्लायर गिरफ्तार, हेरोइन और एमडीएमए बरामद
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग कार्रवाई में पुलिस ने हेरोइन और एमडीएमए ड्रग के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये कीमत के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।

टिकरापारा थाना पुलिस ने भाठागांव बस स्टैंड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हेरोइन के साथ दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह मट्टू और ऋषि साहू (दोनों 26 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से 8.75 ग्राम हेरोइन जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.70 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट की धारा 21(B) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने शांति नगर इलाके में शंकर मंदिर के पास खाली मैदान से अफसर कादर (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि आरोपी एमडीएमए ड्रग की डिलीवरी देने के लिए वहां खरीदार का इंतजार कर रहा था। उसके कब्जे से 5 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 25 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नशे का सामान कहां से लाया गया था और इसका नेटवर्क किन-किन लोगों तक फैला हुआ है। राजधानी में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire