Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News: माना एयरपोर्ट पर यात्री देख सकेंगे आईपीएल का हर मैच, लाइव प्रसारण के लिए लगे दो बड़े स्क्रीन

Raipur City News: रायपुर। Passengers at Mana Airport can watch every IPL match: राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक नई पहल की जा रही है।

Raipur City News: माना एयरपोर्ट पर यात्री देख सकेंगे आईपीएल का हर मैच, लाइव प्रसारण के लिए लगे दो बड़े स्क्रीन
X

Raipur City News: रायपुर। Passengers at Mana Airport can watch every IPL match: राजधानी रायपुर के माना एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक नई पहल की जा रही है। आईपीएल 2026 के मैचों का लाइव प्रसारण आज 28 मार्च से एयरपोर्ट बिल्डिंग में प्रारंभ किया जा रहा है।

Raipur City News: एयरपोर्ट पर दो बड़े स्क्रीन स्थापित किए गए हैं। जिसमें यात्रियों को आईपीएल मैचों का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। इन स्क्रीन को ऐसे प्रमुख स्थानों पर लगाया गया है, जहां से अधिकतम यात्री आसानी से मैच का आनंद ले सकें।

Raipur City News: यह सुविधा विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए लाभकारी होगी, जिन्हें अपनी उड़ानों के लिए प्रतीक्षा करनी होती है। अब वे अपने खाली समय को रोमांचक क्रिकेट मैचों का आनंद लेते हुए व्यतीत कर सकेंगे। ऐसा प्रयास संभवतः देश भर में रायपुर एयरपोर्ट पर ही पहली बार किया जा रहा है ।

Raipur City News: बता दें कि आईपीएल देश-विदेश में लोकप्रिय क्रिकेट लीग है, जिसे करोड़ों दर्शक देखते हैं। ऐसे में रायपुर एयरपोर्ट पर इसकी लाइव स्क्रीनिंग यात्रियों के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था पूरे आईपीएल सीजन के दौरान जारी रखी जाएगी, जिससे यात्रियों को निरंतर लाइव मैच देखने की सुविधा प्राप्त होती रहेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire