Top
Begin typing your search above and press enter to search.

रायपुर सिटी न्यूज: सुधर जाएं रायपुर के चाकूबाज नहीं तो हम सुधार देंगे, एसएसपी की दो टूक-डॉन, माफिया की रील्स बनाई तो खैर नहीं

Raipur City News: राजधानी रायपुर के नए एएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बुधवार को अलग- अलग थाना क्षेत्रों के 50 से अधिक चाकूबाजों,

रायपुर सिटी न्यूज: सुधर जाएं रायपुर के चाकूबाज नहीं तो हम सुधार देंगे, एसएसपी की दो टूक-डॉन, माफिया की रील्स बनाई तो खैर नहीं
X

रायपुर। Raipur City News: राजधानी रायपुर के नए एएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बुधवार को अलग- अलग थाना क्षेत्रों के 50 से अधिक चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक रिकार्ड वालों को क्राईम ब्रांच में हाजिर किया।

Raipur City News: एसएसपी ने खुद चाकूबाजों, हिस्ट्रीशीटरों एवं अपराधिक तत्वों की परेड ली और दो टूक समझाया कि वे किसी भी प्रकार के अपराध में शामिल ना। एसएसपी ने कहा कि सभी निगरानी बदमाश प्रत्येक सप्ताह अपने संबंधित थानों में जाकर हाजिरी देंगे। अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Raipur City News: इसके साथ ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मो में गुण्डा, डॉन, माफिया, गैंगस्टर सहित अन्य कई विभिन्न नामों से अपना आईडी बनाकर हाथ में चाकू, तलवार, एयर गन, पिस्टलनुमा लाईटर गन सहित अन्य हथियारों के साथ फोटो, वीडियो व रील्स बनाकर अपने इंस्टाग्राम आई.डी. में अपलोड कर पोस्ट करने वालों को भी कड़ाई से समझाईश दी। पुलिस कप्तान ऐसे लोगों के आईडी को डिलीट करने के लिए सायबर सेल का ताकीद दी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire