Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : ऑपरेशन ‘कालचक्र-0.2’ का बड़ा एक्शन, रायपुर में 196 वारंट तामील, 5 फरार आरोपी गिरफ्तार

नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा शुरू किए गए “ऑपरेशन कालचक्र-0.2” के तहत कई थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग और कार्रवाई की गई।

Raipur City News : ऑपरेशन ‘कालचक्र-0.2’ का बड़ा एक्शन, रायपुर में 196 वारंट तामील, 5 फरार आरोपी गिरफ्तार
X

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए बड़ा अभियान चलाया है। नॉर्थ जोन पुलिस द्वारा शुरू किए गए “ऑपरेशन कालचक्र-0.2” के तहत कई थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग और कार्रवाई की गई।

इस अभियान का नेतृत्व पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर ने किया। अभियान के दौरान गुढ़ियारी, पंडरी, खमतराई, उरला और खम्हारडीह थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर वारंट तामिली, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और गुंडा-बदमाशों की जांच की गई।

पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 196 वारंट तामील किए, जिनमें स्थायी, गिरफ्तारी और जमानती वारंट शामिल हैं। इसके अलावा 5 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

अभियान के दौरान 18 लंबित मामलों में चालान पेश किया गया, वहीं आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट के तहत भी कई मामलों में कार्रवाई की गई। कॉम्बिंग गश्त के दौरान चोरी का कॉपर वायर बरामद होने पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

थाना उरला क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान एक वाहन से लगभग 60–70 किलो कॉपर कॉइल बरामद किया गया, जिसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक अन्य मामले में अवैध चाकू रखने पर एक युवक को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने खमतराई, गुढ़ियारी और अन्य थाना क्षेत्रों में भी निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग की और कई संदिग्धों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि शहर में कानून-व्यवस्था मजबूत रहे और आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire