Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : एक दिवसीय सावन एवं राखी प्रदर्शनी का आयोजन कल, प्रदेश भर से पहुंच रही महिलाएं

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना स्थित आनंदम वर्ल्ड सिटी के क्लब हाउस में कल, 1 अगस्त को सावन एवं राखी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

Raipur City News : एक दिवसीय सावन एवं राखी प्रदर्शनी का आयोजन कल, प्रदेश भर से पहुंच रही महिलाएं
X
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना स्थित आनंदम वर्ल्ड सिटी के क्लब हाउस में कल, 1 अगस्त को सावन एवं राखी प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक कांसेप्ट फॉर यू के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जाएगा। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रातः 11 बजे होगा और यह रात 9 बजे संपन्न होगी।

Raipur City News : आयोजकों ने बताया कि इस प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की डिज़ाइनर राखियां, लड्डू गोपाल पोशाक, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, डिजाइनर सूट, साड़ी, लहंगा, हाउसहोल्ड आइटम सहित गिफ्ट आइटम मिलेंगे। प्रदर्शनी में हिस्सा लेने प्रदेश के विभिन्न जिलों से घर से व्यापार संचालित करने वाली महिलाएं पहुंच रही हैं, जहां उन्हें मंच प्रदान कर आर्थिक स्तर पर मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।

Raipur City News : आयोजन का मुख्य उद्देश्य लघु उद्योग संचालित करने वाली स्वावलंबी महिलाओं को मंच देना है ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। प्रदर्शनी में भाग लेकर महिलाएं अपने उत्पादों को प्रदर्शित और विक्रय कर सकेंगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उन्हें नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire