Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : सीएम विष्णुदेव साय ने अपने जन्मदिन पर मां के चरण छूकर लिया आशीर्वाद, कहा- देशभर से मिल रहीं शुभकामनाएं...

जन्मदिन पर गृहग्राम बगिया में सपत्नीक, पूज्य माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Raipur City News : सीएम विष्णुदेव साय ने अपने जन्मदिन पर मां के चरण छूकर लिया आशीर्वाद, कहा- देशभर से मिल रहीं शुभकामनाएं...
X

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना जन्मदिन धूमधाम से मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी पूज्य माता जी के चरण छूकर आशीर्वाद लिया और सोशल मीडिया पर एक भावपूर्ण संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, मां द्वारे की तुलसी जैसी, मां बरगद की छाया-सी, मां कविता की सौम्य पंक्तियां, महाकाव्य की काया-सी, जन्मदिन पर गृहग्राम बगिया में सपत्नीक, पूज्य माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Raipur City News : मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर देशभर से उन्हें शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वह राज्य के लोगों के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं और सर्वांगीण विकास सुनिश्चित कर रहे हैं। उन्हें सार्वजनिक सेवा में लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले। गृहमंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। छत्तीसगढ़ में भाजपा को जनविश्वास का केंद्र बनाने में आपकी भूमिका सराहनीय है।

Raipur City News : ईश्वर से आपके दीर्घायु जीवन व उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ। इसके अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, छत्तीसगढ़ के मंत्री-सांसद, कई राज्यपालों और केंद्रीय मंत्रियों ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर भी उनके जन्मदिन को लेकर ट्रेंड चल रहा है, जहां उनके समर्थक और कार्यकर्ता उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने जन्मदिन के मौके पर राज्यवासियों से एकजुटता और विकास के लिए काम करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य छत्तीसगढ़ को एक समृद्ध और खुशहाल राज्य बनाना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire