Breaking News
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
Raipur City News : स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी बोले- नक्सलवाद से मुक्त हो रहा छत्तीसगढ़, अब विकास के नए युग में कदम
Raipur City News : रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर रजत महोत्सव का उद्घाटन किया। मोदी ने पीएम आवास योजना के 5 हितग्राहियों को चाबियां सौंपी। पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ी में भाषण की शुरुआत की। मोदी ने कहा कि जम्मो भाई-बहनी, लइका, सियान मन ल हाथ जोड़ के जय जोहर।
इस दौरान मोदी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ नक्सलवाद के आतंक से मुक्त हो रहा है। कुछ लोग संविधान की किताब हाथ में रखकर दिखावा करते हैं। आपके साथ छलावा करते हैं। सामाजिक न्याय के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाते हैं। वे लोग आपके साथ दशकों तक अन्याय किया। मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने गरीब की दवाई, गरीब की कमाई, गरीब की पढ़ाई, गरीब की सिंचाई सुविधा पर बहुत फोकस किया।
आज छत्तीसगढ़ को भी लोकतंत्र का नया मंदिर, नई विधानसभा मिल रही है। यहां आने से पहले मुझे एक जनजातीय संग्रहालय को देने का अवसर मिला। इसके पहले सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। अब वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश को संवार रहे हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि इससे पहले पीएम मोदी ने राज्य के कोने-कोने का दौरा किया था।
इसके पहले पीएम मोदी ने नए विधानसभा भवन और ट्राइबल म्यूजियम का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन स्वर्णिम शुरुआत का दिन है, मेरे लिए यह आत्मीय जुड़ाव का क्षण है। मैंने छत्तीसगढ़ में लंबे समय तक काम किया और इस धरती से बहुत कुछ सीखा।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: कालों के काल बाबा महाकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें लाइव
- 2. Mahakaal Darshan: कालों के काल बाबा महाकाल के करें दर्शन, देखें LIVE
- 3. CG News: ज़मीन की कलेक्टर गाइडलाइन दरों के अधिकांश प्रावधान वापस, केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक में क्या हुआ फैसला, देखें पूरा प्रारूप आपको क्या मिला फायदा
- 4. MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव ने की लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक, मेट्रोपोलिटन क्षेत्रों और राजमार्ग विस्तार पर दिया जोर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

