Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : 10 सूत्रीय मांगों को लेकर NHM कर्मियों का विशाल प्रदर्शन, 16,000 कर्मचारी आज करेंगे विधानसभा घेराव

जैसी प्रमुख मांगों को लेकर यह आंदोलन पिछले एक सप्ताह से जोर पकड़ चुका है।

Raipur City News : 10 सूत्रीय मांगों को लेकर NHM कर्मियों का विशाल प्रदर्शन, 16,000 कर्मचारी आज करेंगे विधानसभा घेराव
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के करीब 16,000 कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर नवा रायपुर के धरना स्थल पर एकत्रित होंगे और विधानसभा का घेराव करेंगे। नियमितीकरण, ग्रेड पे, मेडिकल अवकाश, और पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना जैसी प्रमुख मांगों को लेकर यह आंदोलन पिछले एक सप्ताह से जोर पकड़ चुका है।

NHM कर्मचारियों का यह प्रदर्शन 10 जुलाई से लगातार जारी है। आंदोलन के पहले चरण में 10 जुलाई को सभी विधायकों को और 11 जुलाई को भाजपा जिला अध्यक्षों को ज्ञापन सौंपा गया। इसके बाद 12 से 15 जुलाई तक कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और अपने कार्यस्थलों पर काली पट्टी लगाकर ड्यूटी की।

16 जुलाई को प्रदेश के सभी 33 जिला मुख्यालयों में NHM कर्मियों ने ताली और थाली बजाकर रैलियां निकालीं और जिला कलेक्टरों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अब आज 17 जुलाई को यह आंदोलन अपने चरम पर पहुंचेगा, जब हजारों कर्मचारी नवा रायपुर में एकजुट होकर विधानसभा की ओर मार्च करेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire