Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News: रायपुर में बाघ दिखने की खबर निकली अफवाह, कहीं नहीं मिला टाइगर, FIR कराएगा वन विभाग

Raipur City News: राजधानी रायपुर के एक रिहायशी इलाके में बुधवार को बाघ दिखाई देने की अफवाह फैल गई, जिससे स्थानीय लोग डर गए। इ

Raipur City News: रायपुर में बाघ दिखने की खबर निकली अफवाह, कहीं नहीं मिला टाइगर, FIR कराएगा वन विभाग
X

रायपुर। Raipur City News: राजधानी रायपुर के एक रिहायशी इलाके में बुधवार को बाघ दिखाई देने की अफवाह फैल गई, जिससे स्थानीय लोग डर गए। इलाके में कुछ तस्वीरें व्हाट्सएप पर वायरल होने लगीं, जिनमें दावा किया जा रहा था कि ये तस्वीरें उसी इलाके की हैं, जहां बाघ देखा गया है। इन तस्वीरों ने डर का माहौल बना दिया। वीडियो वायरल होते ही कुछ लोग तुरंत पुलिस को जानकारी देने पहुंचे थे।

Raipur City News: जिसके के बाद वन विभाग और पुलिस की टीम ने इलाके में बाघ की तलाश शुरू की, लेकिन जांच के दौरान कोई बाघ नहीं मिला। रायपुर के जिला वन अधिकारी (DFO) ने कहा कि इस तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और FIR दर्ज करवाई जाएगी। बता दें कि वायरल वीडियो में फुट प्रिंट भी दिखाई दे रहा था जिसे कथित तौर पर टाइगर के फुट प्रिंट बताया जा रहा था। तेलीबांधा क्षेत्र के सेरीखेड़ी इलाके में बाघ देखें जानें की खबर आई थी।

Raipur City News: बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके की जांच शुरू की। वहां कुछ पंजों के निशान मिले, जिनके बारे में अब यह स्पष्ट हो चुका है कि ये निशान बाघ के नहीं, बल्कि आवारा कुत्ते के हैं। नवा रायपुर चिड़ियाघर के अधिकारियों ने भी इलाके का निरीक्षण करने के बाद बताया कि यह निशान किसी जंगली जानवर के नहीं, बल्कि एक आवारा कुत्ते के थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire