Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : मीडियाकर्मी आवासीय परिसर में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि पर्व, 9 दिनों तक चला डांडिया, अंतिम दिन हुआ भंडारा

नवरात्रि के अंतिम दिन विशेष रूप से नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया।

Raipur City News : मीडियाकर्मी आवासीय परिसर में धूमधाम से मनाया गया नवरात्रि पर्व, 9 दिनों तक चला डांडिया, अंतिम दिन हुआ भंडारा
X
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के सोनडोंगरी स्थित मीडियाकर्मी आवासीय परिसर में इस वर्ष भी नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर डांडिया का आयोजन किया गया, जिसमें कालोनी के निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।


Raipur City News : समिति के सदस्यों और परिसर के सभी निवासियों ने मिलकर मां दुर्गा की भक्ति में डूबते हुए भव्य आयोजन किए। पूरे नौ दिनों तक डांडिया खेला गया, जिसमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी जमकर झूमे। संगीत और नृत्य के इस उत्सव ने नवरात्रि पर्व को और भी खास बना दिया।



Raipur City News : नवरात्रि के अंतिम दिन विशेष रूप से नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। इसके बाद पूरे परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी निवासियों और आगंतुकों ने प्रसाद ग्रहण किया। मीडियाकर्मी आवासीय परिसर में हर साल की तरह इस वर्ष भी यह आयोजन पूरी भक्ति और हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ।



Raipur City News : इस अवसर पर मीडियाकर्मी आवासी परिसर के अध्यक्ष मदन बघेल सहित समिति के सदस्य जिवराखन उसारे, प्रवीण सिंह, संतोष राजपूत, रोहित बंछोर, पी.एन.लकी, दीपक बावनकर, राकेश परगनिहा, निश्चय शर्मा, राजू वर्मा, प्रवीण वर्मा, आशीष भौजरिया, अजय मलिक, सियाराम साहू, बंटी पिपल्कर सहित सभी कालोनीवासी उपस्थित थे।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire