Breaking News
Create your Account
Raipur City News : सेंट्रल जेल में नवरात्रि की भक्ति, 802 बंदी मां दुर्गा की आराधना में लीन, भजन-कीर्तन से गूंजा परिसर
- Rohit banchhor
- 26 Sep, 2025
मिट्टी से बनी मां दुर्गा की तीन भव्य प्रतिमाओं ने जेल को मंदिर जैसा आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया है।
Raipur City News : रायपुर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रायपुर सेंट्रल जेल में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। जेल परिसर में मां दुर्गा की उपासना के साथ 802 बंदी व्रत रखकर इस पर्व को उत्सव के रूप में मना रहे हैं। मिट्टी से बनी मां दुर्गा की तीन भव्य प्रतिमाओं ने जेल को मंदिर जैसा आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया है।
जेल के कुशल मूर्तिकार बंदियों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए मिट्टी से मां दुर्गा की तीन खूबसूरत प्रतिमाएं बनाई हैं। इनमें से एक प्रतिमा महिला प्रकोष्ठ में और दो प्रतिमाएं पुरुष प्रकोष्ठ में स्थापित की गई हैं। पूजा पंडाल को फूलों, रंगोली और दीपों से सजाया गया है, जिससे जेल परिसर में मंदिर जैसा माहौल बन गया है।
नवरात्रि के प्रति श्रद्धा और संकल्प के साथ 802 बंदियों ने व्रत रखा है। महिला प्रकोष्ठ की 31 बंदियों ने तीन दिन का और 49 ने नौ दिन का व्रत लिया है, जबकि पुरुष प्रकोष्ठ के 722 बंदियों ने भी नौ दिन का व्रत शुरू किया है। जेल प्रशासन ने बंदियों की सुविधा के लिए पूजन सामग्री और फलाहार की विशेष व्यवस्था की है, जिसमें दूध, केला, फल्ली दाना और गुड़ शामिल हैं।
जेल परिसर में प्रतिदिन मां दुर्गा की स्तुति में भजन-कीर्तन और दुर्गा सप्तशती का पाठ हो रहा है। बंदियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम इस आयोजन को और जीवंत बना रहे हैं। सामूहिक पूजा और भक्ति से जेल का माहौल आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता से सराबोर है।
जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री ने बताया कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन बंदियों को मानसिक शांति और सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं। नवरात्रि का यह उत्सव न केवल आस्था और अनुशासन का प्रतीक है, बल्कि यह बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का संदेश भी दे रहा है। मां दुर्गा की भक्ति में लीन होकर बंदी अपने मन को शांत कर रहे हैं और एक नई शुरुआत की ओर बढ़ रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Delhi Airport Plane Accident : दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला : टैक्सिींग के दौरान भिड़े दो विमान, विंगलेट को पहुंचा नुकसान
- 2. UP News : यूपी के पत्रकारों को मिलेगी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा, CM योगी का बड़ा ऐलान
- 3. PBKS vs SRH IPL 2026: श्रेयस अय्यर ने ईशान किशन के खिलाफ जीता टॉस, सनराइजर्स हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी, जानिए पिच, मौसम और लाइव स्ट्रीमिंग की सभी डिटेल्स
- 4. Chhattisgarh Registry Cheap: छत्तीसगढ़ में आज से रजिस्ट्री सस्ती, टोल महंगा, प्लास्टिक बोतल में बिकेगी शराब, जानें क्या क्या हुए बदलाव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

