Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
Raipur City News : मैट्स विश्वविद्यालय को “छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय” का राष्ट्रीय सम्मान
- Rohit banchhor
- 19 Dec, 2025
यह राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त होने वाला ऐसा प्रथम सम्मान है, जिसने मैट्स विश्वविद्यालय को छत्तीसगढ़ के अग्रणी उच्च शिक्षण संस्थानों की श्रेणी में स्थापित किया है।
Raipur City News : नई दिल्ली / रायपुर। छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक उपलब्धि है कि मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर को प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड्स 2025 के अंतर्गत “बेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ छत्तीसगढ़” के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त होने वाला ऐसा प्रथम सम्मान है, जिसने मैट्स विश्वविद्यालय को छत्तीसगढ़ के अग्रणी उच्च शिक्षण संस्थानों की श्रेणी में स्थापित किया है।
यह सम्मान विजय दिवस (16 दिसंबर 2025) के अवसर पर नई दिल्ली स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भव्य समारोह में मैट्स विश्वविद्यालय के माननीय चांसलर गजराज पगारिया को प्रदान किया गया। सम्मान प्रदान करने वालों में डॉ. अनिल सहस्रबुद्धे (चेयरमैन, NAAC), प्रो. टी. जी. सीतारामन (चेयरमैन, AICTE), कर्नल डॉ. बी. के. मिश्रा (संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, वेटरन्स इंडिया), न्यायमूर्ति सीतारामन (सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश, केरल) सहित अन्य गणमान्य द्वारा प्रदान किया गया
उल्लेखनीय है कि मैट्स विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ का प्रथम निजी विश्वविद्यालय है, जिसे NAAC द्वारा A+ ग्रेड प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, नवाचार, अनुसंधान तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ रूप से स्थापित करती है।
इस प्रतिष्ठित सम्मान की प्राप्ति पर विश्वविद्यालय के चांसलर, प्रबंधन, शिक्षकगण, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थीगण में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है। यह सम्मान न केवल मैट्स विश्वविद्यालय, बल्कि सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के लिए भी गर्व एवं सम्मान का विषय है।
Related Posts
More News:
- 1. Ind vs AFG Test Day 2: अफगानिस्तान की खराब शुरुआत, डेब्यूटेंट मानव सुथार ने दिलाई पहली सफलता, भारत ने 564/8 पर की थी पारी घोषित
- 2. CG News : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इजराइल में 3500 पदों पर निकली वैकेंसी, हर महीने मिलेंगे 2 लाख रुपए
- 3. Share Market: भारी उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुआ शेयर बाजार, एफपीआई बिकवाली का दबाव बरकरार
- 4. Huawei Nova 16 Series लॉन्च: 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग से लैस, मिलेंगे और भी कई दमदार फीचर्स, जानें इसकी कीमत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

