Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Raipur City News : छत्तीसगढ़ में नई चेतना नुक्कड़ नाटक का आयोजन कल, अंगदान और ऊतक दान के प्रति जागरूकता
Raipur City News : रायपुर। जनता को अंगदान और ऊतक दान के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए छत्तीसगढ़ का राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन नई चेतना नामक नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर रहा है।

Raipur City News : रायपुर। जनता को अंगदान और ऊतक दान के महत्व के प्रति जागरूक करने के लिए छत्तीसगढ़ का राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन नई चेतना नामक नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर रहा है। यह कार्यक्रम 31 जुलाई 2024 को आयोजित होगा, जिसमें दो स्थानों पर सुबह 11 बजे डीकेएस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर और दोपहर 1 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में प्रदर्शन किए जाएंगे।
Raipur City News : बता दें कि इस नुक्कड़ नाटक का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार के अंगदान जन जागरूकता अभियान के तहत आम जनता को अंगदान और ऊतक दान के महत्व और प्रक्रिया के बारे में जानकारी देना है। नई चेतना नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अंगदान और ऊतक दान के प्रति लोगों में नई चेतना और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है।
Raipur City News : अंगदान और ऊतक दान से न केवल किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है, बल्कि इससे उनके जीवन में एक नई उम्मीद और जीवनशैली भी दी जा सकती है। राज्य अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन और केंद्र सरकार मिलकर इस अभियान को सफल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


