Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : रायपुर में ‘मुंज्या’ स्टाइल होलिका, हॉरर टच के साथ जलेगी बुराई, चौक-चौराहों पर दिखेगा नया ट्रेंड

लोकप्रिय किरदारों की झलक के साथ तैयार की गई यह प्रतिमा देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है।

Raipur City News : रायपुर में ‘मुंज्या’ स्टाइल होलिका, हॉरर टच के साथ जलेगी बुराई, चौक-चौराहों पर दिखेगा नया ट्रेंड
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी में इस बार होली का रंग कुछ अलग ही नजर आ रहा है। जहां एक ओर बाजारों में रंग-गुलाल और पिचकारियों की खरीदारी जोरों पर है, वहीं दूसरी ओर होलिका दहन को लेकर भी अनोखे प्रयोग देखने को मिल रहे हैं।

शहर के प्रसिद्ध कालीबाड़ी चौक पर इस बार होलिका की प्रतिमा को हॉरर फिल्म मुंज्या की थीम पर तैयार किया गया है, जो लोगों के बीच खासा आकर्षण बन गई है। फिल्म के लोकप्रिय किरदारों की झलक के साथ तैयार की गई यह प्रतिमा देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है।

इस अनोखी होलिका प्रतिमा को कालीबाड़ी चौक के पुजारी मूर्तिकार बंधुओं ने तैयार किया है। मूर्तिकार राकेश पुजारी ने बताया कि वे पिछले 15 वर्षों से अलग-अलग थीम पर प्रतिमाएं बना रहे हैं। इस बार फिल्म ‘मुंज्या’ का ट्रेंड देखते हुए इसी थीम को चुना गया। प्रतिमा में होलिका माता के हाथ में भक्त प्रह्लाद की झलक भी दिखाई गई है, जिससे धार्मिक भावनाओं के साथ आधुनिक थीम का अनूठा संगम नजर आ रहा है।


20 से ज्यादा प्रतिमाएं हो चुकी हैं तैयार-

मूर्तिकारों के अनुसार राजधानी में अब तक 20 से अधिक थीम बेस्ड होलिका प्रतिमाएं बिक चुकी हैं। इस बार शहर के कई चौक-चौराहों पर अलग-अलग कॉन्सेप्ट पर आधारित होलिका देखने को मिलेगी, जिससे होली का उत्साह और भी बढ़ गया है। रायपुर में इस बार होलिका दहन सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि रचनात्मकता और ट्रेंड का भी प्रतीक बन गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire