Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया रायपुर एयरपोर्ट पर नए लाउंज का शुभारंभ

ऐसे प्रयासों से रायपुर एयरपोर्ट देश के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों की श्रेणी में अपनी जगह और मजबूत करेगा।

Raipur City News: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया रायपुर एयरपोर्ट पर नए लाउंज का शुभारंभ
X

Raipur City News: रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद-भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए नव निर्मित आधुनिक लाउंज का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक रिकेश सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, एयरपोर्ट निदेशक एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट प्रदेश की प्रगतिशील सोच और आधुनिक छवि का प्रतीक बन चुका है। यहां तैयार हुआ यह अत्याधुनिक लाउंज यात्रियों को आराम, सुविधा और उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करेगा।

सांसद अग्रवाल ने एयरपोर्ट प्रबंधन को इस उत्कृष्ट पहल के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से रायपुर एयरपोर्ट देश के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों की श्रेणी में अपनी जगह और मजबूत करेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire