Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Raipur City News : सांसद बृजमोहन अग्रवाल बने एफसीआई छत्तीसगढ़ परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष, बोले- किसानों और उपभोक्ताओं के लिए करेंगे काम
उन्होंने कहा, “यह नियुक्ति मेरे लिए गर्व और उत्तरदायित्व का विषय है।

Raipur City News : रायपुर। केंद्र सरकार ने रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) छत्तीसगढ़ परामर्शदात्री समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नई जिम्मेदारी के लिए सांसद अग्रवाल ने भारत सरकार, उपभोक्ता मामले मंत्रालय और भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “यह नियुक्ति मेरे लिए गर्व और उत्तरदायित्व का विषय है।
छत्तीसगढ़ के किसानों, उपभोक्ताओं और खाद्य वितरण व्यवस्था को सशक्त, पारदर्शी और कुशल बनाने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूंगा। एफसीआई जैसी महत्वपूर्ण संस्था के परामर्शदात्री निकाय का नेतृत्व करना मेरे लिए सेवा का एक नया अवसर है।”

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


