Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : विधायक देवेन्द्र यादव व उनके समर्थकों को जश्न मनाना पड़ा भारी, फिर हुआ एफआईआर दर्ज...

विधायक देवेंद्र यादव समेत 13 कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ गंज थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।

Raipur City News : विधायक देवेन्द्र यादव व उनके समर्थकों को जश्न मनाना पड़ा भारी, फिर हुआ एफआईआर दर्ज...
X

Raipur City News : रायपुर। विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें जेल से रिहा होने के बाद भी कम नहीं हुई हैं। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को वह 7 महीने बाद जेल से रिहा हुए, लेकिन उनके समर्थकों द्वारा सेंट्रल जेल के बाहर सड़क पर जश्न मनाने की वजह से अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। विधायक देवेंद्र यादव समेत 13 कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ गंज थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।

Raipur City News : बता दें कि देवेंद्र यादव की रिहाई पर कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने सेंट्रल जेल के बाहर सड़क पर जश्न मनाना शुरू कर दिया। इस दौरान सड़क पर भीड़ जमा हो गई, जिससे यातायात जाम हो गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस वजह से पुलिस ने विधायक देवेंद्र यादव और 12 अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 126(2) और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Raipur City News : इन लोगों के खिलाफ हुआ एफआईआर दर्ज-
विधायक देवेंद्र यादव, सुबोध हरितवाल, शांतनु झा, आकाश शर्मा, शोएब ढेबर, अतीक मेमन, फराज, फरदीन खोखर, अनवर हुसैन, शेख वसीम, नीता लोधी, बाबी पांडे, शिबली मेराज खान।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire