Begin typing your search above and press enter to search.
Raipur City News: नवा रायपुर होकर अभनपुर के लिए मेमू ट्रेन मंजूर, देखें कहां कहां स्टापेज
Raipur City News: रेलवे बोर्ड और मंत्रालय के आदेश के मुताबिक रायपुर सिविल स्टेशन से अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन का संचालन मंजूर

रायपुर। Raipur City News: रेलवे बोर्ड और मंत्रालय के आदेश के मुताबिक रायपुर सिविल स्टेशन से अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन का संचालन मंजूर किया है। डायरेक्टर कोचिंग संजय आर नीलम के आदेशानुसार यह ट्रेन रायपुर से 9 बजे छूटकर नवा रायपुर के सीबीडी होकर 10.10 बजे अभनपुर पहुंचेगी। इसके स्टापेज आरवी ब्लाक हट, मंदिर हसौद ,उद्योग नगर, सीबीडी,मेला ग्राउंड केंद्री और अभनपुर होंगे।
Raipur City News: नीलम ने कहा है कि ट्रेन उद्घाटन की तारीख की सूचना जल्द दी जाएगी। मेमू ट्रेन सुबह और शाम दो फेरे लगाएगी। रेलवे ने रायपुर से अभनपुर तक मेमू ट्रेन का किराया 10 रुपए रखा है। यह ट्रेन रायपुर, मंदिरहसौद, सीबीडी, केंद्री होकर अभनपुर पहुंचेगी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


