Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News: मेकाहारा अस्पताल: डस्टबिन में भ्रूण फेंकने की घटना में नया मोड़! बुर्का पहनी 2 महिलाएं CCTV में कैद, देखें वीडियो

Raipur City News: मेकाहारा अस्पताल: डस्टबिन में भ्रूण फेंकने की घटना में नया मोड़! बुर्का पहनी 2 महिलाएं CCTV में कैद, देखें वीडियो
X

Raipur City News: रायपुर: रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) से बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। अस्पताल के इमरजेंसी गेट के बाहर रखे डस्टबिन में पॉलीथिन में लिपटा एक नवजात भ्रूण का शव मिला। इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और स्टाफ सहित वहां मौजूद लोगों में भय और आक्रोश फैल गया।

Raipur City News: सूचना मिलते ही मौदहापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अस्पताल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो बुर्का पहनी महिलाएं कचरे के डिब्बे के पास भ्रूण फेंकती नजर आईं। फुटेज में यह भी देखा गया कि दोनों महिलाओं को दो पुरुष स्कूटी से उतारकर गए थे, जिससे आशंका है कि ये पुरुष भी इस घटना में शामिल हो सकते हैं।

Raipur City News: घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन के कड़े सुरक्षा दावों के बावजूद इस तरह की घटना ने सुरक्षा तंत्र की पोल खोल दी है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज व स्टाफ से पूछताछ के आधार पर दोषियों की तलाश जारी है।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire