Raipur City News: सीएम विष्णुदेव साय से आशीर्वाद लेकर नामांकन करने पहुंचीं मीनल, एकात्म परिसर से रैली की शक्ल में कलेक्टोरेट पहुंचे पार्षद प्रत्याशी
- Pradeep Sharma
- 28 Jan, 2025
Raipur City News: राजधानी रायपुर से भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे और सभी 70 पार्षद प्रत्याशियों ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से रैली की शक्ल में सभी निकलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और
रायपुर। Raipur City News: राजधानी रायपुर से भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे और सभी 70 पार्षद प्रत्याशियों ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से रैली की शक्ल में सभी निकलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन भरा।
Raipur City News: इससे पहले रायपुर से महापौर पद की उम्मीदवार मीनल चौबे ने सुबह प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण के विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर उत्तर के विधायक सुनील सोनी भी मौजूद थे।
Raipur City News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इनमें चुनाव होने जा रहे हैं। बड़े ही सौभाग्य की बात है कि, रायपुर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे और 70 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी आज नामांकन दाखिल कर रहे हैं, सभी को शुभकामनाएं प्रदान करता हूं। महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे को नगर निगम में पार्षद सहित नेता प्रतिपक्ष के रूप में काम करने का लंबा अनुभव है, इसका उन्हें और पार्टी को लाभ अवश्य मिलेगा।
रायपुर नगर निगम महापौर प्रत्याशी श्रीमती मीनल चौबे जी के समर्थन में विशाल नामांकन रैली का आयोजन किया गया।
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) January 28, 2025
रैली में कैबिनेट मंत्री श्री @RamvicharNetam जी, सांसद श्री @brijmohan_ag जी, प्रदेश महामंत्री श्री @SanjayCGBJP जी, विधायक श्री @SunilSoniBJPCG जी, रायपुर जिला अध्यक्ष श्री… pic.twitter.com/eqlxFIx5Kk
Raipur City News: तीन बार मौका मिलने पर भी कुछ नहीं कर पाई कांग्रेस : मीनल चौबे
भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने कहा कि, रायपुर की जनता ने नगर निगम में तीन बार कांग्रेस का कार्यकाल देखा है। भ्रष्टाचार और कुशासन का पर्याय बन कर रह गए थे। इस बार जनता विकास की संभावनाएं भारतीय जनता पार्टी में देख रही है।
Raipur City News: मोदी जी की गारंटी पूरी हुई यह इस बात का प्रमाण है निश्चित तौर पर जनादेश भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त होगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में एक वर्ष की उपलब्धि लेकर जनता के बीच जाएंगे। राज्य सरकार के साथ- साथ नगरीय निकाय में भी मिलकर काम करेंगे और स्वच्छ और विकसित रायपुर बनाकर एक नयी पहचान दिलाएंगे।

