Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Raipur City News : इस दिन बंद रहेगा मांस-मटन की दुकानें उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई...
इस दिन सभी पशुवध गृह और मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी।

Raipur City News : रायपुर। चेट्रीचन्द्र पर्व के अवसर पर 30 मार्च 2025 को रायपुर नगर पालिक निगम के पूरे क्षेत्र में मांस और मटन की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देशों का पालन करते हुए नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने यह आदेश जारी किया है। इस दिन सभी पशुवध गृह और मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी।
Raipur City News : नगर निगम ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि यदि 30 मार्च को किसी भी दुकान में मांस या मटन बिक्री करते पाया गया, तो सामग्री जब्त कर ली जाएगी और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस आदेश को लागू करने के लिए जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में दुकानों की सतत निगरानी करेंगे, ताकि प्रतिबंध का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो सके।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


