Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : महापौर मीनल चौबे ने 24 घंटे में सैप्टिक टैंक और मेनहोल ढकने का दिए निर्देश...

इस पहल का मकसद भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना, जैसे दुर्घटना या हादसे, को रोकना है।

Raipur City News : महापौर मीनल चौबे ने 24 घंटे में सैप्टिक टैंक और मेनहोल ढकने का दिए निर्देश...
X

Raipur City News : रायपुर। रायपुर नगर पालिका निगम की महापौर मीनल चौबे ने शहर की सुरक्षा और नागरिकों के हित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने रायपुर शहर की सभी बीएसयूपी (बेसिक सर्विसेज टू अर्बन पुअर) और प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाय) कॉलोनियों सहित निगम परिसरों में खुले सैप्टिक टैंक और सम्पवेल के मेनहोल को 24 घंटे के भीतर ढकने का सख्त निर्देश जारी किया है। इस पहल का मकसद भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना, जैसे दुर्घटना या हादसे, को रोकना है।

Raipur City News : बता दें कि महापौर मीनल चौबे के निर्देश के बाद नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने तत्काल एक्शन लेते हुए रायपुर के सभी 10 जोन कमिश्नरों को आदेश जारी किए हैं। उन्होंने अगले 24 घंटे के भीतर सभी बीएसयूपी और पीएमएवाय कॉलोनियों में सैप्टिक टैंक और मेनहोल को ढकने का कार्य सुनिश्चित करने को कहा है। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि इस कार्य के लिए 15वें वित्त आयोग की प्रगतिरत कार्य योजना के तहत आवश्यक धनराशि का उपयोग किया जा सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire