Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Raipur City News : अखिल भारतीय वन खेलकूद महोत्सव में मनु भाकर ने की शिरकत, कहा- खेल और खिलाड़ियों के बीच होने का अलग ही आनंद है...
सुवर्णा ने संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरा मंडी के गाने के साथ अपने सिंगिंग करियर के अनुभव साझा किए।

Raipur City News : रायपुर। अखिल भारतीय वन खेलकूद महोत्सव का आज भव्य समापन हुआ, जहां छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर से अपना दबदबा कायम रखते हुए कुल 97 गोल्ड मेडल के साथ 12वीं बार चौंपियन का खिताब अपने नाम किया। इस शानदार जीत के साथ, छत्तीसगढ़ ने अपने खेल कौशल और मेहनत का एक नया इतिहास रचा। छत्तीसगढ़ के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव ने इस अवसर पर कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और बेहतरीन खेल प्रदर्शन ने यह सफलता दिलाई है।
Raipur City News : इस महोत्सव में विशेष अतिथि के रूप में ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने शिरकत की। उन्होंने छत्तीसगढ़ में पहली बार आने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, खेल और खिलाड़ियों के बीच होने का अलग ही आनंद है। उन्होंने विजेताओं को बधाई दी और हारे हुए खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा, हारने के बाद ही जीतने का असली मजा आता है। समापन समारोह में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सुवर्णा तिवारी ने भी शिरकत की और अपनी दिलकश प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। सुवर्णा ने संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरा मंडी के गाने के साथ अपने सिंगिंग करियर के अनुभव साझा किए।
Raipur City News : वहीं केरल की टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 गोल्ड मेडल के साथ रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। केरल के खिलाड़ियों ने कहा कि यह मुकाम उनकी मेहनत और खेल कौशल का परिणाम है और वे अगले खेल महोत्सव में और भी बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लेकर लौट रहे हैं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


