Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
Raipur City News : सरोना की शराब दुकान में बड़ी चोरी, 7 लाख रुपये लेकर फरार हुए चोर
- Rohit banchhor
- 14 Jun, 2026
लॉकर उखाड़कर ले गए बदमाश, CCTV और DVR भी साथ ले भागे, पुलिस और आबकारी विभाग जांच में जुटा
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र स्थित सरोना की कंपोजिट विदेशी शराब दुकान में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोर दुकान से करीब 7 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश सबूत मिटाने की कोशिश में दुकान का लॉकर उखाड़कर ले गए और CCTV कैमरों का DVR भी निकालकर साथ ले भागे।
घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल डीसीपी वेस्ट, एसीपी पुरानी बस्ती और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। वहीं आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल आमानाका थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, शाजापुर में बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत
- 2. CG News: सुशासन तिहार में भाजपा नेता से बदसलूकी, दुर्ग जनपद सीईओ सस्पेंड, देखें आदेश
- 3. Shooting in Johannesburg: जोहान्सबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत
- 4. CG News : परिचित महिला ने उड़ाए सोना-चांदी के जेवर, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

