Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुक्का-ई सिगरेट का अवैध गोदाम सील, 25 लाख का जखीरा जब्त

पुलिस फरार आरोपियों की तलाश और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Raipur City News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुक्का-ई सिगरेट का अवैध गोदाम सील, 25 लाख का जखीरा जब्त
X

Raipur City News : रायपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने खमतराई थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए हुक्का, ई-सिगरेट और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों के अवैध भंडारण का खुलासा किया है। न्यू गोंदवारा बस्ती स्थित एक गोदाम से करीब 25 लाख रुपये मूल्य की प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई है।

31 जनवरी 2026 की रात सूचना के आधार पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने गोदाम पर छापा मारा। मौके पर मौजूद प्रबोध शर्मा (56), निवासी कबीर नगर, रायपुर को गिरफ्तार किया गया, जिसने स्वयं को गोदाम का मैनेजर बताया। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में ई-सिगरेट, हुक्का, फ्लेवर, कोल और अन्य उपकरण बरामद किए गए, जिनके संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 (संशोधित 2023) और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिषेध अधिनियम 2019 के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गोदाम और सामग्री के कथित मालिक आकाश तलरेजा और नितिन सभागचंदानी हैं, जो फिलहाल फरार हैं। आरोपी के अनुसार प्रतिबंधित सामान पुणे से मंगाकर रायपुर के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई किया जाता था। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire