Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Raipur City News : रायपुर रेंज साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, सिम स्वैपिंग और क्रिप्टोकरंसी ठगी के आरोपी गिरफ्तार, पीड़ितों को वापस मिले 6 लाख रुपए
- Rohit banchhor
- 02 Dec, 2024
आरोपियों के खिलाफ कुल 6 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें पीड़ितों से लाखों रुपए ठगे गए थे।
Raipur City News : रायपुर। रायपुर रेंज साइबर थाना ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सिम स्वैपिंग, क्रिप्टोकरंसी निवेश और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुणे, मुंबई, नासिक, दुर्ग, महासमुंद, बिलासपुर और रायपुर से की गई है। आरोपियों के खिलाफ कुल 6 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें पीड़ितों से लाखों रुपए ठगे गए थे।
Raipur City News : 6 लाख रुपए पीड़ितों के खातों में वापस किए गए-
साइबर थाना द्वारा की गई कार्यवाही में ठगी की रकम में से 6 लाख रुपए पीड़ितों के खातों में वापस किए गए हैं। इसके अलावा, रेंज साइबर थाना को 4.21 करोड़ रुपए की होल्ड रकम के बारे में जानकारी मिली है, जो जल्द ही पीड़ितों के खातों में वापस की जाएगी। इसके अलावा, अन्य लेयर के बैंक खातों में 30 करोड़ रुपए का विश्लेषण जारी है।
Raipur City News : आरोपियों की गिरफ्तारी और ठगी की घटनाएं-
रायपुर रेंज साइबर थाना की जांच में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, वे विभिन्न साइबर अपराधों में शामिल थे।
केश 1: अनिमेष तिवारी ने 99 लाख रुपए की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी समीर थोरात को पुणे से गिरफ्तार किया गया है।
केश 2: अभिषेक अग्रवाल ने 2.5 करोड़ रुपए की ठगी की रिपोर्ट की थी। आरोपी मयूरेश राजेंद्र गांगुर्दे को नासिक से गिरफ्तार किया गया।
केश 3: निशांत जैन ने 29 लाख रुपए की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी आकाश विलास भालेराव को नासिक से गिरफ्तार किया गया।
केश 4: नवीन कुमार ने 1.39 करोड़ रुपए की ठगी की रिपोर्ट की थी। आरोपी अजय तिडके को पुणे से गिरफ्तार किया गया।
केश 5: चमन लाल साहू के बैंक खाते से सिम स्वैपिंग के जरिए ठगी की गई थी। इस मामले में मेराज आलम और नौशाद अंसारी को गिरफ्तार किया गया।
केश 6: निकिता पवार ने क्रिप्टोकरंसी के नाम पर 21 लाख रुपए की ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों में रविंदर सिंह चावला, दीपक टीलवानी और तरुण उर्फ रौनक नचरानी को गिरफ्तार किया गया।
Raipur City News : साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर पुलिस की कड़ी नजर-
रायपुर रेंज साइबर थाना ने इन आरोपियों की गिरफ्तारी और ठगी की रकम को वापस करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने रेंज साइबर थाना को साइबर अपराधों में तकनीकी साक्ष्य जुटाने और आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। अब तक की कार्रवाई में पुलिस ने बड़ी रकम की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की है।
Raipur City News : साइबर अपराध से बचने के लिए जरूरी सावधानियां-
साइबर अपराधों से बचने के लिए पुलिस ने कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए हैं। इनमें शामिल हैं: यदि आपको TRAI से कॉल आती है, तो इसे नजरअंदाज करें। FedEx, DHL, या किसी अन्य कूरियर से आने वाली संदिग्ध कॉल्स से बचें। पुलिस या किसी अन्य अधिकारी द्वारा आधार कार्ड और व्यक्तिगत जानकारी मांगने पर तुरंत जवाब न दें। किसी भी सूरत में ओटीपी साझा न करें और वीडियो कॉल पर बात करने से बचें। साइबर अपराध के किसी भी मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर साइबर पुलिस को सूचित करें। साइबर ठगों द्वारा हर दिन नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि हर व्यक्ति साइबर सुरक्षा के नियमों का पालन करे और किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश को अनदेखा कर पुलिस को सूचित करें।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City Crime: रायपुर में हॉलीडे पैकेज के नाम पर लाखों की ठगी, संचालक फरार
- 2. MP News : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर और बाबू गिरफ्तार
- 3. MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में MP सड़क विकास निगम की बैठक: इंदौर-उज्जैन और उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड मार्ग का निर्माण अनुमोदित, पश्चिम भोपाल बायपास का नया एलाइनमेंट मंजूर
- 4. CG Weather : छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज: आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, कोरबा में बरसे बादल, कई इलाकों में बारिश की चेतावनी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

