Breaking News
UP News : गैस बचाने की नसीहत बनी झगड़े की वजह, सास-बहू का विवाद थाने तक पहुंचा, पुलिस भी रह गई हैरान
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Raipur City News : रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 18 किलो गांजा के साथ यूपी के दो तस्कर गिरफ्तार
Raipur City News : रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 18 किलो गांजा जब्त किया है। मामले में उत्तर प्रदेश के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब 2 लाख 88 हजार रुपये आंकी गई है।
गुढ़ियारी थाना पुलिस को पहले से रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर घेराबंदी की और संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दो युवकों को रोका। तलाशी के दौरान उनके बैग से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद दोनों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राघवेंद्र सिंह और झम्मन सिंह के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और किस राज्य या शहर में सप्लाई किया जाना था।
मामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. PM Mark Carney meets PM Modi: कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात, भारत-कनाडा संबंधों को नई मजबूती
- 2. Pink Petrol Unit : महिला दिवस पर रायपुर पुलिस की बड़ी पहल, महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘पिंक पेट्रोल यूनिट’ शुरू
- 3. MP Cabinet Meeting: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए नई योजना, 46 लाख लोगों की होगी मुफ्त रजिस्ट्री, किसानों को भी सौगात
- 4. UP Lekhpal Mains Exam: UPSSSC ने जारी किया बड़ा अपडेट, मई में इस दिन होगी यूपी लेखपाल भर्ती की मुख्य परीक्षा, साढ़े 3 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

