Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : तोमर बंधुओं से लग्जरी जैगुआर कार बरामद, असली मालिक ने खोली पोल, 3 लाख के कर्ज के लिए रखी थी गाड़ी गिरवी

परेशान होकर वर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज की, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई।

Raipur City News : तोमर बंधुओं से लग्जरी जैगुआर कार बरामद, असली मालिक ने खोली पोल, 3 लाख के कर्ज के लिए रखी थी गाड़ी गिरवी
X

Raipur City News : रायपुर। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर परदेशिया तोमर बंधुओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके कब्जे से एक लग्जरी जैगुआर कार बरामद की है। यह कार्रवाई पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में की गई, जिसके बाद एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। कार के असली मालिक, भिलाई निवासी मनोज कुमार वर्मा, थाने पहुंचे और बताया कि उन्होंने पांच साल पहले तोमर बंधुओं से 3 लाख का कर्ज लिया था, जिसके एवज में उनकी जैगुआर कार गिरवी रखी गई थी।

वर्मा ने 8 लाख तक की राशि चुकाने के बावजूद कार वापस न मिलने की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। कार की बरामदगी के बाद मनोज कुमार वर्मा ने पुलिस को बताया कि 2020 में आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने परदेशिया तोमर बंधुओं (विरेंद्र और रोहित तोमर) से 3 लाख उधार लिए थे।

कर्ज के बदले उनकी कार को गिरवी रखा गया था। वर्मा ने दावा किया कि उन्होंने ब्याज सहित 8 लाख तक की राशि चुका दी, लेकिन तोमर बंधु लगातार टालमटोल करते रहे और कार वापस नहीं की। परेशान होकर वर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज की, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire