Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : बार में प्रेमी ने बीयर की बोतल से युवती पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत

जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Raipur City News : बार में प्रेमी ने बीयर की बोतल से युवती पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में मेट्रो बार में प्रेमी-प्रेमिका के बीच हुई विवाद ने एक दर्दनाक मोड़ ले लिया। टी. सुनील राव उर्फ शीनू पर आरोप है कि उसने गुस्से में अपनी प्रेमिका के सिर पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया, जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई। फुटेज में दोनों के बीच शुरू हुए मामूली विवाद का हिंसक रूप लेने और बीयर की बोतल से किए गए हमले का दृश्य साफ दिखाई दे रहा है। परिजनों और मोहल्लेवासियों ने आजाद चौक थाने का घेराव कर आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या घटना के समय आरोपी नशे में था और विवाद की असली वजह क्या थी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले में दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire