Begin typing your search above and press enter to search.
Raipur City News : मुख्यमंत्री निवास में विराजे गणेश भगवान, सीएम ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की...
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सरकारी निवास में भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की।

Raipur City News : रायपुर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सरकारी निवास में भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की। विधिपूर्वक पूजा अर्चना के बाद, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस धार्मिक आयोजन में उनके साथ वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, और निवास कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल हुए।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


