Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Raipur City News : सेंट्रल जेल के बाहर सुबह से लगी महिलाओं की लंबी कतारें, बहनों ने भाइयों को बांधी राखी
Raipur City News : रायपुर। रक्षाबंधन 2025 का त्योहार पूरे छत्तीसगढ़ में हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रायपुर सेंट्रल जेल में बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं। सुबह से ही जेल के बाहर महिलाओं की लंबी कतारें देखी गईं। जेल प्रशासन ने त्योहार के अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
जेल में प्रवेश करने वाली महिलाओं को पहले पंजीयन कराना अनिवार्य है। इसके बाद उनकी राखी और सामान की जांच की जाती है। जेल के अंदर दोबारा सुरक्षा जांच की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। जेल प्रशासन ने नियमों के तहत केवल 100 ग्राम मिठाई और राखी ले जाने की अनुमति दी है।
कई महिलाएं पहली बार अपने भाइयों को राखी बांधने जेल पहुंचीं। कुछ ने व्यवस्था पर असंतोष जताया और बताया कि लंबी कतारों और तेज धूप के कारण परेशानी हुई। पानी की व्यवस्था न होने की भी शिकायत की गई। एक महिला ने कहा, सुबह 7 बजे से लाइन में खड़े हैं, लेकिन अभी तक भाई से मिलने नहीं दिया गया। तेज धूप में परेशानी हो रही है। वहीं, कुछ महिलाओं ने इस बार की व्यवस्था को सराहा। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड के आधार पर व्यवस्थित तरीके से प्रवेश दिया जा रहा है।
जेल अधीक्षक ने दी जानकारी-
जेल अधीक्षक योगेश कुमार छतरी ने बताया कि सुबह 8 बजे से जेल परिसर में प्रवेश शुरू हुआ। सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मी कड़ी जांच कर रही हैं ताकि कोई अनावश्यक सामान अंदर न ले जाया जाए। प्रवेश का समय दोपहर 3.30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Silvassa Godown Cylinder Blast: गैस गोदाम में सिलेंडर ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत, कई घायल
- 2. Bus Accident in Kullu: 500 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 4 की मौत, 18 घायल
- 3. CG News : फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, 2286 युवतियों की फोटो से लाखों की ठगी, युवक-युवती गिरफ्तार
- 4. UP News : थार की बैक गियर लगने से गाड़ी लुढ़का, दबने से दादी की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा मंजर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

