Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : छत्तीसगढ़ में लोक जनशक्ति पार्टी का होगा विस्तार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बोले- बिहार चुनाव में उतरने की इच्छा, नीतीश ही रहेंगे सीएम

इसके साथ ही, चिराग ने बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने की इच्छा जताई और स्पष्ट किया कि बिहार में नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

Raipur City News : छत्तीसगढ़ में लोक जनशक्ति पार्टी का होगा विस्तार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बोले- बिहार चुनाव में उतरने की इच्छा, नीतीश ही रहेंगे सीएम
X

Raipur City News : रायपुर। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान अपने एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने छत्तीसगढ़ में अपनी पार्टी के विस्तार की योजना का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़, बिहार और उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी की विचारधारा को मानने वाले लोग मौजूद हैं और आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में लोक जनशक्ति पार्टी का संगठन मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही, चिराग ने बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने की इच्छा जताई और स्पष्ट किया कि बिहार में नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

चिराग पासवान ने कहा, मैं बार-बार छत्तीसगढ़ आऊंगा और यहां लोक जनशक्ति पार्टी को मजबूत करूंगा। धीरे-धीरे हमारा संगठन यहां विस्तार करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी की विचारधारा छत्तीसगढ़ के लोगों से मेल खाती है, जिसके आधार पर संगठन को और मजबूती दी जाएगी। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चिराग ने अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा, मैं केंद्र की राजनीति में लंबे समय तक नहीं रहना चाहता। मेरा लक्ष्य बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाना है। इसके लिए मैं जल्द बिहार लौटना चाहता हूं और विधानसभा चुनाव में उतरना चाहता हूं।

चिराग ने यह भी कहा कि उनकी भागीदारी से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का उदाहरण देते हुए कहा कि सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारने से बीजेपी को लाभ हुआ है, और वे भी इस रणनीति का उपयोग करना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने बिहार में मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस को खत्म करते हुए कहा, बिहार में मुख्यमंत्री पद की कोई रिक्ति नहीं है। नीतीश कुमार ही चुनाव के बाद भी मुख्यमंत्री रहेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire