Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : राजधानी में बच्चों की दवाइयों की आड़ में हो रही शराब तस्करी, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई...

जब्त की गई शराब की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

Raipur City News : राजधानी में बच्चों की दवाइयों की आड़ में हो रही शराब तस्करी, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई...
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में बच्चों की दवाइयों के पैकेट्स की आड़ में पंजाब से शराब की तस्करी हो रही थी। यह तस्करी फरिश्ता कॉम्प्लेक्स में स्थित एक फ्लैट से चल रही थी, जहां आबकारी विभाग ने हाल ही में छापा मारा और बड़ी मात्रा में शराब जब्त की। जब्त की गई शराब की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

Raipur City News : तस्कर पार्सल में बच्चों की दवाईयों का पैकिंग करने के बजाय उस पर ऐसा लिखा करते थे कि "बच्चों की दवाइयां" हैं, ताकि किसी को शक न हो। इस तरीके से शराब की तस्करी की जा रही थी और इसे छिपाकर रखा गया था। आबकारी विभाग ने फ्लैट से विभिन्न प्रकार की महंगी शराब बरामद की, जिनमें Red label, J&B, Jagermaster, Ballentine, Black label, Chiwas regal, Johny walker blonde जैसी ब्रांड्स शामिल थीं।

Raipur City News : आबकारी विभाग ने इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी नीलम किरण सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक योगेश सोनी, जीतेश्वरी आलेन्द्र, आबकारी आरक्षक पुरुषोत्तम साकार, जागेश्वर वर्मा समेत अन्य स्टाफ की टीम के साथ मिलकर तस्करी के इस नेटवर्क का पर्दाफाश किया। इस छापे से यह स्पष्ट होता है कि तस्करी के लिए बच्चों की दवाइयों का नाम लिया जा रहा था, ताकि किसी को शक न हो और तस्करी आसानी से की जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire