Raipur City News: अनुपम गार्डन में हास्य योग प्रशिक्षण शिविर 18 जनवरी को,अंतर्राष्ट्रीय हास्य योग गुरु जितेन कोहि सिखाएंगे योगा
Raipur City News: हास्य योग के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्वतंत्र हास्य योग महासंघ केन्द्र

रायपुर। Raipur City News: हास्य योग के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्वतंत्र हास्य योग महासंघ केन्द्र, रायपुर द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर विगत 15-20 वर्षों से निःशुल्क हास्य योग केन्द्र संचालित किया जा रहा है। जिससे शहर के नागरिकों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।
Raipur City News: हास्य योगी व प्रशिक्षक राजकुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 2025 में हास्य योग अपने सफर 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती के रूप में पूरे भारत के विभिन्न राज्यों पर प्रचार-प्रसार के लिए शिविर का आयोजन करने जा रही है।
Raipur City News: इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर के हृदय स्थल अनुपम गार्डन में 18 जनवरी 2025 को अंतर्राष्ट्रीय हास्य योग गुरु जितेन कोहि दिल्ली के द्वारा एक दिवसीय हास्थ योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाना है। प्रशिक्षण शिविर में 400 से 500 योग साधकों का आना सुनिश्चित है।


