Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News: रायपुर बंद कराने से पहले क्रांति सेना के कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट, पुलिस ने चंद्राकर हॉस्टल में जड़ा ताला

Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति से तोड़फोड़ के विरोध में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने आज (शुक्रवार 31 अक्टूबर) प्रदेश बंद का ऐलान किया है। इस बीच रायपुर में क्रांति सेना

Raipur City News: रायपुर बंद कराने से पहले क्रांति सेना के कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट, पुलिस ने चंद्राकर हॉस्टल में जड़ा ताला
X

Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति से तोड़फोड़ के विरोध में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने आज (शुक्रवार 31 अक्टूबर) प्रदेश बंद का ऐलान किया है। इस बीच रायपुर में क्रांति सेना के करीब 1,000 से अधिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चंद्राकर हॉस्टल, महादेव घाट रोड में हाउस अरेस्ट कर लिया है।

Raipur City News: जानकारी के अनुसार पुलिस ने हॉस्टल के दरवाजे पर ताला लगा दिया है। हॉस्टल के अंदर अमित बघेल सहित सभी पदाधिकारी मौजूद हैं और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। बता दें कि इस बंद को चेंबर ऑफ कॉमर्स ने समर्थन नहीं दिया है, इसलिए सभी दुकानें खुली हैं।

Raipur City News: बता दें कि, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा महाराजा अग्रसेन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के खिलाफ अपशब्द कहे जाने पर प्रदेशभर में विरोध जारी है। इस मामले में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

Raipur City News: छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की घटना के विरोध में पार्टी का कहना है कि यह केवल तोड़फोड़ की घटना नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की आस्था और अस्मिता पर हमला है। उन्होंने सभी व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, कर्मचारी यूनियनों और राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे रायपुर बंद में शामिल होकर एकजुटता दिखाएं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire