Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Raipur City News : जेल के अंदर चाकूबाजी की वारदात, गैंगवार का बदला लेने का आरोप...
इस घटना की जानकारी तब सामने आई जब घायल सैय्यद नदीम को इलाज

Raipur City News : रायपुर। रायपुर जेल के भीतर चाकूबाजी की एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें निगरानी बदमाश सैय्यद नदीम को गाल में चाकू मारा गया। इस हमले का आरोप अपहरण के आरोपी निगरानी बदमाश बुट्टी पर लगाया गया है। बताया जाता है कि चम्मच को धार देकर चाकू बनाया गया था।
Raipur City News : इस घटना की जानकारी तब सामने आई जब घायल सैय्यद नदीम को इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल लाया गया। वह 27 से 29 सितंबर तक अस्पताल में भर्ती रहा, और तभी मामले का खुलासा हुआ। चौकाने वाली बात यह है कि जेल प्रबंधन ने थाना गंज को इस वारदात की सूचना नहीं दी थी, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मामले को दबाने की कोशिश की गई थी। हालांकि, जेल अधीक्षक ने मामले की पुष्टि की है और कहा है कि इस घटना की जांच की जाएगी।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


