Create your Account
Raipur City News : 65 लाख की ज्वैलरी चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे...
- Rohit banchhor
- 08 May, 2025
दोनों आरोपी राउरकेला, ओडिशा के रहने वाले हैं और फर्जी नामों का इस्तेमाल कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
Raipur City News : रायपुर। रायपुर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने ट्रेन में हुई 65 लाख रुपये की ज्वैलरी और 45-50 हजार रुपये नकद की चोरी के मामले में बड़ा खुलासा किया है। यह घटना 3 अप्रैल 2025 को हुई, जब हिना पटेल गोंदिया से रायपुर तक ट्रेन में सफर कर रही थीं। चोरी की शिकायत रायपुर में दर्ज होने के बाद आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों, अब्दुल मन्नान और संतोष साव, को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी राउरकेला, ओडिशा के रहने वाले हैं और फर्जी नामों का इस्तेमाल कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
Raipur City News : मामले का खुलासा करते हुए रायपुर रेल एसपी ने बताया कि चोरी की गई 65 लाख रुपये की ज्वैलरी को आरोपियों ने कोलकाता में मात्र 11 लाख रुपये में बेच दिया। जांच में पता चला कि अब्दुल मन्नान सुरेश कुमार के नाम से और संतोष साव मोहम्मद सलीम के नाम से फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर ट्रेनों में सफर करते थे। दोनों ज्यादातर एसी बोगियों में रिजर्वेशन करवाते थे और सफर के दौरान यात्रियों के सामान पर नजर रखते थे। मौका मिलते ही वे कीमती सामान, खासकर ज्वैलरी और नकदी, चुरा लेते थे।
Raipur City News : बता दें कि 3 अप्रैल को हिना पटेल गोंदिया से रायपुर तक एसी कोच में सफर कर रही थीं। इस दौरान उनकी ज्वैलरी और नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। शिकायत मिलने पर आरपीएफ ने सीसीटीवी फुटेज, खुफिया सूचनाओं और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी संगठित तरीके से काम करते थे और चोरी के बाद जल्दी से सामान को बेचने के लिए कोलकाता जैसे बड़े शहरों का रुख करते थे। अब्दुल मन्नान और संतोष साव का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।
Raipur City News : दोनों लंबे समय से ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। उनके पास से कई फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल वे अपनी पहचान छिपाने के लिए करते थे। आरपीएफ ने कोलकाता में ज्वैलरी खरीदने वाले खरीदारों की भी तलाश शुरू कर दी है। रायपुर रेल एसपी ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रेन में सफर के दौरान अपने कीमती सामान पर विशेष ध्यान रखें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत आरपीएफ या जीआरपी को दें।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : जमीन विवाद में विवाहिता को अर्धनग्न कर बाल काटे और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, 11 के खिलाफ जुर्म दर्ज
- 2. Big Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और ट्रेलर में भिड़ंत, आग लगने से इंदौर के 5 यात्रियों समेत 8 की मौत
- 3. S. Sreesanth: बिना शर्त माफी मांगने के बाद एस. श्रीसंत को मिली राहत, केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने हटाया 3 साल का बैन, क्या मैदान पर होगी वापसी ?
- 4. India Vs England 1st T20: भारत-इंग्लैंड पहला टी-20 मैच आज, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस, यहां देखें संभावित प्लेइंग इलेवन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

