Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : जेसीआई रायपुर संस्कार का ‘स्टार्ट टू स्टडी’ कार्यक्रम 14 जून को, छात्रों को मिलेगा करियर गाइडेंस और मैजिक शो का अनोखा अनुभव

जिसमें छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को करियर एवं शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।

Raipur City News : जेसीआई रायपुर संस्कार का ‘स्टार्ट टू स्टडी’ कार्यक्रम 14 जून को, छात्रों को मिलेगा करियर गाइडेंस और मैजिक शो का अनोखा अनुभव
X

Raipur City News : रायपुर। विद्यार्थियों के करियर निर्माण और व्यक्तित्व विकास को ध्यान में रखते हुए जेसीआई रायपुर संस्कार द्वारा 14 जून को विशेष कार्यक्रम "स्टार्ट टू स्टडी" का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम रविवार को शांति नगर स्थित विमतारा हॉल में सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों को करियर एवं शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम के आयोजक गौरांग काचा ने बताया कि इस अवसर पर देश के प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर एवं करियर गाइड जवाहर सूरी सेठी विद्यार्थियों को अध्ययन की आधुनिक तकनीकों, समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण, परीक्षा की तैयारी और सफल करियर निर्माण के विषय में मार्गदर्शन देंगे। उनका सत्र छात्रों को पढ़ाई के प्रति नई सोच और सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करेगा।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण प्रसिद्ध जादूगर शोमेश थापा का भव्य मैजिक शो होगा। यह प्रस्तुति केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि विद्यार्थियों को प्रेरणा, आत्मविश्वास और सकारात्मक संदेश भी देगी। इसके साथ ही कई रोचक एवं इंटरैक्टिव गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जायेंद्र नारंग, डायरेक्टर, आंजनेय यूनिवर्सिटी उपस्थित रहेंगे। वहीं समापन सत्र में समाजसेवी राजेश अग्रवाल विशेष रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसीआई रायपुर संस्कार की अध्यक्ष जेसी बरखा अंडानी करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में कविता राठी, प्रदेश मीडिया प्रभारी, वन बंधु परिषद अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन इवेंट डायरेक्टर गौरांग काचा के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में सचिव अंकित दास मानिकपुरी, आदित्य टिकरिहा, चैप्टर इंचार्ज सीए सागर जैन तथा चैप्टर कोऑर्डिनेटर निलेश शाह की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire