Raipur City News : रायपुर में जश्न की बारी, महापौर मीनल चौबे ने निकाली विजय रैली, बीजेपी नेताओं ने लिया हिस्सा...
जिसमें रायपुर नगर निगम में 15 साल बाद महापौर पद पर कब्जा जमाया गया है।

Raipur City News : रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत के बाद राजधानी रायपुर में जश्न शुरू हो गया है। नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे ने एकात्म परिसर से जय स्तंभ चौक तक विजय रैली निकाली, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता शामिल हुए।
Raipur City News : रैली में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा और मोतीलाल साहू जैसे वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। भाजपा ने 10 में से 10 नगर निगमों में जीत दर्ज की है, जिसमें रायपुर नगर निगम में 15 साल बाद महापौर पद पर कब्जा जमाया गया है।
Raipur City News : महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने 1,53,290 वोटों से जीत हासिल की, जबकि रायपुर के 70 वार्डों में से 60 पर भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे। कांग्रेस को महज 7 वार्डों में सफलता मिली, जबकि 3 वार्डों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते।


