Begin typing your search above and press enter to search.
Raipur City News: मरीन ड्राइव चौक पर होर्डिंग के लोहे का फ्रेम गिरा, दो कार क्षतिग्रस्त, लगा ट्रैफिक जाम

Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव चौक पर रविवार सुबह ऐसा ही एक बड़ा हादसे होते होते बचा। मरीन ड्राइव चौक में तिरंगा यात्रा का सुबह निकाली गई थी। इसी दौरान एक विशाल कट आउट के लोहे का फ्रेम गिरने से दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं। इन कारों में सवारों को गंभीर चोटें नहीं आई है। इस दौरान इलाके में सुबह ट्रैफिक जाम की स्थिति रही।
Raipur City News: बारिश के इन दिनों में आंधी तूफान से विज्ञापनों के पुराने पड़ चुके विशाल होर्डिंग, स्वागत गेट के स्ट्रक्चर कमजोर होकर गिरने का खतरा बढ़ गया है। निगम प्रशासन ने पिछले महीने इनके स्ट्रक्चर की जांच कर एंड फर्मों से सुरक्षा गारंटी सर्टिफिकेट लिखित में मांगा था। बावजूद इसके कई जर्जर और कमजोर अभी भी शहर के हिस्सों में होर्डिग्स लगे हुए हैं, जो कभी भी हादसे की वजह बन सकते हैं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


