Raipur City News : खतरनाक चाइनीज मांझे से मासूम बच्चे की जान गई, परिवार में मचा कोहराम...
यह घटना एक बार फिर उस खतरनाक चाइनीज मांझे की समस्याओं को उजागर करती है, जो हर साल कई जिंदगियों के लिए घातक साबित हो रही है।

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें चाइनीज मांझे के कारण एक 8 साल के मासूम बच्चे की जान चली गई। यह घटना आज रविवार शाम संजय नगर स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास हुई। बच्चा डुण्डा का रहने वाला था और अपने परिवार के साथ घूमने निकला था। बता दें कि बच्चा सड़क पर चलते हुए पतंग के खतरनाक चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया, जिससे उसकी गर्दन गंभीर रूप से कट गई।
Raipur City News : घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी। यह घटना एक बार फिर उस खतरनाक चाइनीज मांझे की समस्याओं को उजागर करती है, जो हर साल कई जिंदगियों के लिए घातक साबित हो रही है।
Raipur City News : चाइनीज मांझे का खतरा-
नायलॉन और कांच के टुकड़ों से बने इन मांझों का इस्तेमाल पतंगबाजों द्वारा विरोधी की पतंग काटने के लिए किया जाता है। ये मांझे इतने तेज होते हैं कि इससे गंभीर चोटें लग सकती हैं। राज्य सरकार ने इन पर प्रतिबंध लगाया है, लेकिन फिर भी यह बाजार में अवैध तरीके से बिक रहे हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ रहा है।


