Raipur City News : आबकारी भवन के पीछे मिला नरकंकाल, क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी...
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आबकारी भवन के पीछे स्थित घने जंगल में एक युवक का नरकंकाल मिला है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। शव की पहचान लाभांडी निवासी गोपी यादव के रूप में हुई है, जो रोज़ी-मजदूरी का काम करता था।
Raipur City News : बता दें कि 26-27 जुलाई को गोपी यादव अचानक अपने घर से लापता हो गया था। परिवार ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंततः 28 जुलाई को तेलीबांधा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने उसके मोबाइल लोकेशन को ट्रेस करने की कोशिश की, लेकिन पता चला कि वह मोबाइल साथ लेकर नहीं गया था। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई, लेकिन कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिला।
Raipur City News : शनिवार को जब आबकारी भवन के पीछे एक व्यक्ति गया, तो उसने जंगल में एक नरकंकाल और खोपड़ी देखी। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पुलिस को पेड़ से बंधी हुई रस्सी और कुछ कपड़े भी मिले। पुलिस ने गुमशुदगी के रिकॉर्ड की जांच की और मिले कपड़े और कड़े से गोपी यादव की पहचान की पुष्टि की। उसकी पत्नी ने कड़ा देखते ही उसे पहचान लिया।
Raipur City News : प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि युवक ने संभवतः फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस अब घटनास्थल पर मिले सबूतों के आधार पर आगे की जांच में जुटी है, जिससे इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

