Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : बदमाशों का बढ़ता दबदबा! पिस्टल से केक काटा, हवा में फायरिंग कर वीडियो वायरल किया...

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Raipur City News : बदमाशों का बढ़ता दबदबा! पिस्टल से केक काटा, हवा में फायरिंग कर वीडियो वायरल किया...
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी में बदमाशों का हौसला इतना बुलंद हो गया है कि वे अब खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बीरगांव के उरकुरा इलाके में एक युवक ने अपने जन्मदिन पर पिस्टल से केक काटा और हवा में फायरिंग करते हुए वीडियो बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Raipur City News : वीडियो में देखा जा सकता है कि केक पर रायपुर किंग विकास लिखा हुआ है और युवक खुलेआम हथियार का इस्तेमाल कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, यह युवक एक गैंग से जुड़ा हुआ है, जिसमें 20-25 लोग शामिल हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आरोपी की पहचान के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है।

Raipur City News : पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके। इस घटना ने एक बार फिर शहर में कानून-व्यवस्था की चुनौती को उजागर कर दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire