Create your Account
Raipur City News : विधानसभा रजत जयंती में राष्ट्रपति मुर्मू ने की नक्सलवाद के खात्मे की बात, डिप्टी सीएम बोले- छत्तीसगढ़ में अंतिम चरण में नक्सलिज्म...
- Rohit banchhor
- 24 Mar, 2025
राष्ट्रपति के इस बयान को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी मजबूती दी और कहा कि राष्ट्रपति ने नक्सलवाद के विषय को स्पष्ट रूप से चिन्हित किया है।
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नक्सलवाद के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया। सोमवार 24 मार्च 2025 को अपने रायपुर दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि देश भर में यह चर्चा है कि सशस्त्र नक्सलवाद अब समाप्ति की ओर है और छत्तीसगढ़ में यह अपनी अंतिम सांसें ले रहा है। राष्ट्रपति के इस बयान को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी मजबूती दी और कहा कि राष्ट्रपति ने नक्सलवाद के विषय को स्पष्ट रूप से चिन्हित किया है। समारोह के बाद राष्ट्रपति दिल्ली रवाना हो गईं।
Raipur City News : राष्ट्रपति ने विधानसभा सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा, “मुझे बताया गया है कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई अब निर्णायक चरण में पहुंच चुकी है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोग विकास की राह पर चलना चाहते हैं और जल्द ही यह समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी।” उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसे लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलिज्म अब अपने अंतिम चरण में है और राज्य सरकार इसे जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Raipur City News : उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बढ़ाया उत्साह-
दूसरे उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रपति के दौरे को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ अपने रजत जयंती वर्ष में है और इस खास मौके पर राष्ट्रपति का आगमन हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विधानसभा सदस्यों का मार्गदर्शन किया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।” साव ने यह भी बताया कि राष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति की सराहना की और ओडिशा के साथ सांस्कृतिक संबंधों पर प्रकाश डाला।
Related Posts
More News:
- 1. Pakistan Bus Accident : पाकिस्तान में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की मौत
- 2. CG News : वनवासियों के खातों में पहुँची खुशियों की सौगात, 7.14 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन राशि
- 3. Jailer 2 Release Date: रजनीकांत की 'जेलर 2' की रिलीज डेट का ऐलान, धमाकेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
- 4. Germany coach Julian Nagelsmann: फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद जर्मनी को बड़ा झटका, कोच जूलियन नागेल्समैन ने छोड़ा पद, हार के बाद लिया बड़ा फैसला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

