Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : राजधानी में दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर 10 लाख नकद और महंगे गैजेट्स ले उड़े शातिर चोर, CCTV में 4-5 संदिग्ध कैद

पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें 4 से 5 संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं।

Raipur City News : राजधानी में दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर 10 लाख नकद और महंगे गैजेट्स ले उड़े शातिर चोर, CCTV में 4-5 संदिग्ध कैद
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े हुई एक बड़ी उठाईगिरी की वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गंज थाना क्षेत्र के तेलीबांधा इलाके में शातिर चोरों ने सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर 10 लाख रुपये नकद और कीमती इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें 4 से 5 संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, स्वर्णभूमि विधानसभा रोड निवासी व्यवसायी प्रवेश अग्रवाल ने गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि 12 जनवरी की शाम वे अपने जीजा प्रखर जिंदल के साथ कार से रायपुर कोर्ट गए थे। काम निपटाने के बाद शाम करीब 5ः45 बजे तेलीबांधा स्थित अपोलो डायग्नोस्टिक क्लिनिक के बाहर कार खड़ी कर अंदर चले गए। करीब आधे घंटे बाद लौटने पर उन्होंने देखा कि कार के ड्राइवर साइड का पिछला कांच टूटा हुआ है।

जांच करने पर पीछे सीट में रखा लैपटॉप बैग और स्लिंग बैग गायब मिला। चोरी हुए सामान में 500-500 रुपये के नोटों में 10 लाख रुपये नकद, एप्पल लैपटॉप, सैमसंग टैबलेट, एक्सटर्नल हार्ड डिस्क और कई डेबिट-क्रेडिट कार्ड शामिल हैं। CCTV फुटेज में 4-5 युवक कार के आसपास घूमते नजर आ रहे हैं।

फुटेज में एक युवक नीली शर्ट पहने कार का कांच तोड़कर बैग उठाते हुए साफ दिखाई देता है। सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) और 305(सी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire