Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : सीआरपीएफ कैंप में सिपाही ने हवलदार पर किया चाकू-कैंची से जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी...

आरोपी सिपाही को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Raipur City News : सीआरपीएफ कैंप में सिपाही ने हवलदार पर किया चाकू-कैंची से जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी...
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित ओल्ड पीएचक्यू परिसर के सीआरपीएफ कैंप में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक सिपाही ने अपने ही हवलदार पर चाकू और कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में हवलदार बुरी तरह जख्मी हो गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Raipur City News : बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही कैंप में हड़कंप मच गया। घायल हवलदार को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हमले की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच किसी व्यक्तिगत विवाद की आशंका जताई जा रही है। सिविल लाइन थाना पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी सिपाही को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire