Create your Account
Raipur City News : वन बंधु परिषद की अहम बैठक संपन्न, दीपक भीमसरिया बने छत्तीसगढ़ संभाग के संरक्षक
- Rohit banchhor
- 24 May, 2026
बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक गतिविधियों और एकल अभियान की आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
Raipur City News : रायपुर। रायपुर में वन बंधु परिषद रायपुर चैप्टर द्वारा रविवार को संरक्षक वर्ग एवं प्रभाग कार्य समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। राजधानी के समता कॉलोनी स्थित श्री रामनाथ भीमसेन भवन में आयोजित इस बैठक में छत्तीसगढ़, बंगाल और ओडिशा से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक गतिविधियों और एकल अभियान की आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
मीडिया प्रभारी कविता राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में एकल अभियान से जुड़े कई वरिष्ठ पदाधिकारी और समाजसेवी शामिल हुए। बैठक में विशेष रूप से एकल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश गोयल (दिल्ली), नटवर बंग और श्री मिमानी (कोलकाता) की उपस्थिति रही।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छत्तीसगढ़ प्रांत संचालक टोपलाल वर्मा ने भी उपस्थित पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देते हुए संगठन को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।
प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल ने बताया कि बैठक में एकल छत्तीसगढ़ संभाग के अध्यक्ष महेंद्रकांत संघाणी, उपाध्यक्ष भगवान बंसल, सचिव राजीव नंदे, चंदन जैन, सरस्वती, अनिल मुंदड़ा, अमित अग्रवाल सहित महिला एवं युवा समिति के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में संगठनात्मक दायित्वों का भी विस्तार किया गया। इस दौरान दीपक भीमसरिया को छत्तीसगढ़ संभाग का संरक्षक तथा कंचन भीमसरिया को सह-संरक्षक नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों ने दोनों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
Related Posts
More News:
- 1. UP: मुरादाबाद पुलिस अकादमी से 47 प्रशिक्षु दरोगा बने यूपी पुलिस का हिस्सा, डीजी ट्रेनिंग ने दिलाई शपथ
- 2. Hashish Factory Busted : ओडिशा के जंगलों में ‘मोबाइल ड्रग फैक्ट्री’ का भंडाफोड़, 100 करोड़ का हशीश ऑयल जब्त, तस्कर फरार
- 3. GT vs CSK IPL 2026: गुजरात ने चेन्नई के सामने रखा 230 रन का विशाल लक्ष्य, बटलर-गिल और सुदर्शन के अर्धशतक, CSK के सामने करो या मरो की चुनौती
- 4. Rahul Gandhi on Neet Exam Scam: राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोले- पेपर लीक गठजोड़ का नतीजा, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लें पीएम मोदी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

