Create your Account
Raipur City News : साय कैबिनेट की अहम बैठक 30 जून को, नए मुख्य सचिव की नियुक्ति, मानसून और किसानों के मुद्दों पर होगी चर्चा
- Rohit banchhor
- 27 Jun, 2025
इसके अलावा, मानसून सत्र, किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता और डीएपी की कमी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
Raipur City News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 जून 2025 को मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक होने जा रही है। यह बैठक दोपहर 12 बजे शुरू होगी और इसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक का प्रमुख एजेंडा नए मुख्य सचिव का परिचय और निवर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई देना है, क्योंकि 30 जून उनका अंतिम कार्यदिवस है। इसके अलावा, मानसून सत्र, किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता और डीएपी की कमी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
अमिताभ जैन का रिकॉर्ड कार्यकाल और विदाई
1989 बैच के आईएएस अधिकारी अमिताभ जैन छत्तीसगढ़ के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्य सचिव रहे हैं। उन्होंने चार साल से अधिक समय तक इस पद पर कार्य किया। 30 जून को उनके रिटायरमेंट के बाद कैबिनेट बैठक में उन्हें औपचारिक विदाई दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार, रिटायरमेंट के बाद उन्हें मुख्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी मिल सकती है।
नए मुख्य सचिव की नियुक्ति
नए मुख्य सचिव के नाम पर अभी सस्पेंस बरकरार है। चर्चा है कि 1991 बैच की रेणु पिल्ले और सुब्रत साहू, 1994 बैच के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज पिंगुवा और रिचा शर्मा, साथ ही केंद्र सरकार में सचिव के रूप में कार्यरत 1993 बैच के अमित अग्रवाल इस पद के लिए संभावित उम्मीदवार हैं। मुख्यमंत्री साय विचार-मंथन के बाद नए मुख्य सचिव के नाम पर अंतिम मुहर लगाएंगे। नए मुख्य सचिव का परिचय 30 जून को सुबह 11 बजे कैबिनेट बैठक में किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. Thursday Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 2. Anant Ambani : बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कराए दिव्य यज्ञ-हवन, बालाजी के किए दर्शन, 11 कन्याओं का लिया आशीर्वाद
- 3. CG News : साड़ी खरीदी विवाद के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं
- 4. CG Police Transfer : SP ने बदले 12 पुलिसकर्मियों के पदस्थापन, कई थानों को मिले नए प्रभारी, देखें आदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

