Create your Account
Raipur City News : नक्सल प्रभावित राज्यों की दिल्ली में अहम बैठक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे विशेष सहयोग की मांग...
- Rohit banchhor
- 05 Oct, 2024
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 6 अक्टूबर की शाम दिल्ली रवाना होंगे और 7 अक्टूबर को बैठक में भाग लेंगे।
Raipur City News : रायपुर। नक्सलवाद के खात्मे और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए 7 अक्टूबर को नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और गृह मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे और राज्य में चल रहे नक्सल ऑपरेशन तथा विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी देंगे।
Raipur City News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 6 अक्टूबर की शाम दिल्ली रवाना होंगे और 7 अक्टूबर को बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने बैठक से पहले कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन तो चलाया ही जा रहा है, साथ ही इन क्षेत्रों में विकास कार्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। हमारा उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और नक्सलियों के आतंक को समाप्त करना है।
Raipur City News : नारायणपुर-दंतेवाड़ा ऑपरेशन की चर्चा-
मुख्यमंत्री ने हाल ही में नारायणपुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में हुए बड़े नक्सल ऑपरेशन का उल्लेख करते हुए कहा कि इस अभियान में अब तक 31 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। यह राज्य में अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन है। मुख्यमंत्री ने सुरक्षाबलों के अदम्य साहस की सराहना करते हुए कहा, यह हमारे जवानों की बड़ी सफलता है और मैं उनके साहस को नमन करता हूँ।
Raipur City News : डबल इंजन सरकार और विकास का एजेंडा-
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि डबल इंजन सरकार के तहत राज्य में माओवादियों से सख्ती से निपटने के साथ ही विकास कार्यों को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। उनका कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्पष्ट निर्देश है कि मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद को समाप्त किया जाए। इस दिशा में छत्तीसगढ़ में भी कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।
Raipur City News : विकास कार्यों पर विशेष सहयोग की मांग-
नई दिल्ली में होने वाली बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्कूल और अस्पतालों के निर्माण जैसी विकास योजनाओं का ब्योरा भी प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही, केंद्र से इन विकास कार्यों में विशेष सहयोग की भी मांग की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा, हम नक्सलियों से अपील करते हैं कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल हों।
Raipur City News : सुरक्षाबलों को बधाई और केंद्रीय सहयोग-
नारायणपुर-दंतेवाड़ा ऑपरेशन में मिली सफलता पर मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षाबलों को बधाई दी और कहा, यह सफलता हमारे सुरक्षाबलों की मेहनत और साहस का नतीजा है। उन्होंने आगे बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सहयोग और मार्गदर्शन के चलते माओवादियों के खिलाफ यह अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: कालों के काल बाबा महाकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें लाइव
- 2. Raigarh Tamanar Violence: तमनार हिंसा का मास्टरमाइंड राजेश मरकाम गिरफ्तार, भीड़ को उकसाने और महिला TI की पिटाई के मामले में थी पुलिस को तलाश
- 3. Big Accident : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस और ट्रेलर में भिड़ंत, आग लगने से इंदौर के 5 यात्रियों समेत 8 की मौत
- 4. Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्कूलों में मंत्र पाठ पर दायर याचिका की खारिज, सबूत मिलने पर फिर होगी सुनवाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

